Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
गैंगस्टरों ते वार का 99वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 569 स्थानों पर छापेमारी; 247 गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 99वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए 569 ठिकानों पर छापेमारी की। गौरतलब है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक विशेष मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में लगातार विशेष अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि 99वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 247 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 25,018 हो गई है। इसके अलावा 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 35 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 11 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। आम जनता एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए गुप्त रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं ताकि अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके। इस दौरान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 424वें दिन पुलिस ने 144 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.1 किलो हेरोइन, 55 किलो भुक्की, 647 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। अब तक इस मुहिम के तहत कुल 61,562 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही नशा मुक्ति प्रयासों के तहत आज 42 व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है।