Uturn Time
Breaking
गौतम बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थल को भारत व प्रदेश सरकार ने रखा हुआ संजोकर:महिशिनी कोलोन पार्क हास्पीटल ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर मरीजों को दवाइयां दी खेत से तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी मामले में कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू इंडस्ट्री के बाद अब हेल्थकेयर पर नजर, पंजाब के निजी अस्पतालों में निवेश की दौड़ तेज मजदूर दिवस पर पंजाब में न्यूनतम मजदूरी 15% बढ़ी, 13 साल बाद ऐतिहासिक फैसला गोल्डन आउटफिट में अनुष्का का सिज़लिंग अंदाज़, फैंस हुए दीवाने येलो बिकिनी में राशि का ग्लैमरस अंदाज़, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीजों के लिए बनी वरदान: अब तक 16.5 करोड़ रुपये की लागत से किडनी मरीजों ने 1 लाख डायलिसिस सत्र लिए: आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नरों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-2027 की स्व-गणना के दौरान पंजाबी को मातृभाषा के रूप में दर्ज करवाया जाए — मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इस संबंध में आज स्वतंत्रता संग्रामिया, रक्षा सेवाएं भलाई एवं बागबानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार बेटियों तथा अविवाहित बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों ने देश की आजादी के लिए महान योगदान दिया है और उनकी कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके सम्मान एवं भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है और स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों की देश के प्रति सेवा और त्याग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पंजाब सरकार उनके मान-सम्मान को कायम रखने को प्राथमिकता दे रही है।