Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की आज पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुधा भारद्वाज , पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद एच.एस. लक्की ने पंचकूला की जनता से सीधा संवाद करते हुए आह्वान किया कि वे कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुधा भारद्वाज को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज एक शिक्षित, अनुभवी और प्रगतिशील महिला हैं, जो पूर्व में महिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुकी हैं। उनकी साफ सोच, ईमानदार छवि और शहर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। लक्की ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पंचकूला नगर निगम पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। शहर का विकास ठप पड़ चुका है, मूलभूत सुविधाएं चरमराई हुई हैं और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए अब समय आ गया है कि पंचकूला की जनता एक सशक्त और जवाबदेह नेतृत्व को चुने। उन्होंने आगे कहा कि सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में पंचकूला को नई दिशा मिलेगी, रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी और नगर निगम को पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाया जाएगा। अंत में एच.एस. लक्की ने चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे पंचकूला में अपने साथियों से संपर्क कर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सहित सभी 20 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटें और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें।