Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर एमसी चंडीगढ़ सख्त, शहरभर में तेज होगा सफाई अभियान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ (एमसी) ने सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कमर कस ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम ने शहर में चल रहे स्वच्छता अभियानों की समीक्षा और आगामी रणनीति तय करने के लिए एक व्यापक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, आईएएस ने की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर सहित चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी प्रमुख मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर में स्वच्छता मानकों को और बेहतर बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों, बस स्टैंडों तथा सरकारी और निजी संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। विशेष आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास ही नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग करें और स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं। बैठक में नागरिक फीडबैक पर भी विशेष जोर दिया गया, जो स्वच्छ सर्वेक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नगर निगम ने शहरवासियों, शैक्षणिक संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) और सभी संगठनों से सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक फीडबैक देने की अपील की। एमसी चंडीगढ़ ने दोहराया कि सभी हितधारकों के सहयोग और निरंतर प्रयासों से ही शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जा सकता है।