Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वार्ड नंबर 14 में बुधवार को आयोजित एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती दी। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व पार्षद हरजीत सिंह मिंटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नव-शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नेताओं ने उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया। हरजीत सिंह मिंटा ने कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर परिषद चुनाव से पहले पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है, जिसका असर आगामी चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन नायब सिंह सैनी, डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरु दर्शन सिंह सैनी और जिला मोहाली के नेता संजीव वशिष्ट के मार्गदर्शन में किया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा के मजबूत नेतृत्व और नीतियों के चलते अन्य दलों के कार्यकर्ता भी पार्टी में विश्वास जता रहे हैं। मिंटा ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे, जिससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।