Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मजदूर दिवस पर विधायक दफ्तर घेरने का ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सुखमणी इंटरनेशनल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों, किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने मजदूर दिवस के मौके पर 1 मई को डेराबस्सी में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने और विधायक के दफ्तर का घेराव करने का ऐलान किया है। यह फैसला सोमवार को ‘संघर्ष कमेटी सुखमणी डेराबस्सी’ की 12 सदस्यीय बैठक में लिया गया, जो स्कूल के बाहर चल रहे धरना स्थल पर आयोजित की गई। मीटिंग में नेताओं ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा 2 मार्च को कर्मचारियों को कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से नौकरी से हटा दिया गया था। इसके खिलाफ चल रहा संघर्ष अब 48वें दिन में पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा पहले विधायक की कोठी का घेराव करने के बाद उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन अब तक न तो कोई कार्रवाई हुई है और न ही उनकी बात सुनी गई है। संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान विधायक के छोटे भाई परमजीत सिंह रंधावा ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से फोन तक नहीं उठाए जा रहे, जिससे कर्मचारियों और संगठनों में भारी रोष है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारी और संगठन डेराबस्सी बस स्टैंड पर एकत्रित होंगे। इसके बाद शहर में रोष मार्च निकाला जाएगा और विधायक के दफ्तर का बड़े स्तर पर घेराव कर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें और किसी जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त कर इस विवाद का जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्थानीय विधायक पर भरोसा नहीं रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 1 मई के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में किसान और मजदूर संगठनों के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।