Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
2025 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी गुरकंवल सिंह ने आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की उपस्थिति में सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) होशियारपुर के पद का कार्यभार संभाल लिया। गुरकंवल सिंह की यह पहली फील्ड पोस्टिंग है। जालंधर जिले से संबंध रखने वाले गुरकंवल सिंह ने थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला से सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान हासिल किया। उनके पिता सतपाल सिंह मुल्तानी रिटायर्ड सहायक आबकारी एवं कर कमिश्नर हैं, जबकि माता परमजीत कौर गृहिणी हैं। पदभार संभालने के बाद गुरकंवल सिंह ने कहा कि वे डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना, जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाना होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी और वे इस दिशा में पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने गुरकंवल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर, गुरकंवल सिंह के माता-पिता तथा अन्य परिजन भी उपस्थित थे।