Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर पुलिस की निगरानी से बचने की कोशिश करते हैं। इस अभियान के तहत पुलिस न केवल ऐसे मामलों की पहचान कर रही है, बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित कर रही है, ताकि आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ सके। इसी क्रम में आज माजरी चौक के पास सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था। इतना ही नहीं, वाहन चालक के पास आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था, न ही वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, न बीमा और न ही प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी)। यह सभी उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 22,500 रुपये का चालान किया और वाहन को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। इस संबंध में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नंबर प्लेट के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ कर पुलिस की नजरों की बेचने की कोशिश न करें व बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।