Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ज़ीरकपुर के होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, करनाल महिला थाना में जीरो एफआईआर दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 08 Jan : हरियाणा के करनाल ज़िले की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर महिला थाना करनाल में जीरो एफआईआर नंबर 11 दिनांक 31 दिसंबर 2025 दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) व 351(2) के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल स्थित वृन्दा ओवरसीज नामक कंपनी में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान कंपनी के मालिक रोहित शर्मा से हुई। आरोप है कि आरोपी ने पहले नौकरी और सहयोग का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता और फिर व्यक्तिगत संबंध स्थापित किए। पीड़िता के अनुसार शुरुआत में दोस्ती की गई और बाद में उसे भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसा लिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किसी काम के बहाने उसे ज़ीरकपुर स्थित रक्षा बिज़नेस सेंटर, अंबाला–चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे पर बने होटल हॉलिडे इन में बुलाया। उस समय उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह एंजाइटी की मरीज है। दवाइयों के असर के कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ गंभीर अपराध हुआ है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी। घटना के बाद उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति और बिगड़ती चली गई। काफी समय बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने महिला थाना करनाल में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की, क्योंकि घटना स्थल ज़ीरकपुर (पंजाब) के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद महिला थाना करनाल द्वारा जीरो एफआईआर, मूल शिकायत और संबंधित दस्तावेज़ पुलिस थाना ज़ीरकपुर, ज़िला मोहाली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच नियमानुसार की जाएगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।