Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब में नगर परिषद (एमसी) चुनाव नजदीक आते ही डेराबस्सी में सियासी माहौल गर्माने लगा है। इसी बीच वार्ड नंबर-12 की कॉलेज कॉलोनी और पीपीएल कॉलोनी में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया। बैठक में बच्चों, महिलाओं, नौजवानों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी राय खुलकर रखी। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एमसी चुनाव में वार्ड नंबर-12 से उम्मीदवार उनके अपने बीच से ही होगा। लोगों का कहना था कि वही व्यक्ति चुनाव लड़े जो कॉलोनी का निवासी हो, उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहता हो और इलाके की समस्याओं को भली-भांति समझता हो। निवासियों ने यह भी तय किया कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों पर विचार जरूर करेंगे, लेकिन अंतिम रूप से अपने क्षेत्र के ही योग्य व्यक्ति को मैदान में उतारेंगे। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि चाहे सरकार किसी भी पार्टी की बने, लेकिन उनका प्रतिनिधि वही होगा जो वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता देगा और जनता के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। लोगों ने एक स्वर में कहा कि “हमारे बीच से ही हमारा एमसी बनेगा” और जो व्यक्ति क्षेत्र के काम करवाने में सक्रिय रहेगा, वही उनका समर्थन हासिल करेगा। इस फैसले के बाद वार्ड-12 में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।