Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉटरी बाजार के पीछे स्थित रिहायशी इलाके में एक होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने टीम गठित कर होटल पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया और संदिग्ध हालात में मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई तीनों युवतियां बिहार और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। आरोप है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए होटल संचालकों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से होटल का बोर्ड तक हटा दिया था और गुप्त रूप से धंधा चलाया जा रहा था। लंबे समय से इलाके के लोगों की ओर से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी मिल रही थीं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, होटल को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मानव तस्करी या संगठित गिरोह के तार सामने आते हैं तो मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत जताई है और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।