Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hireddos serviceip stressergojackpot
बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
कूड़े के पहाड़ में लगी आग बनी आफत, पूरे दिन सुलगता रहा डंपिंग ग्राउंड ,जीरकपुर में डंपिंग ग्राउंड धधका, प्रशासन पर उठे सवाल; लोगों का सांस लेना मुश्किल
जीरकपुर 27 Apr : बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में सोमवार सुबह करीब 7 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कूड़े के पहाड़ में दबी प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को ऐसा “ईंधन” दिया कि 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका। सुबह से ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और टेंडर लगातार पानी डालते रहे, लेकिन आग बुझने के बजाय अंदर ही अंदर सुलगती रही और पूरे दिन जहरीला धुआं उगलती रही। शाम करीब 7 बजे तक भी हालात पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सके, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आग का सबसे ज्यादा असर आसपास की रिहायशी सोसाइटियों में देखने को मिला। हवा में फैले काले और जहरीले धुएं ने लोगों का सांस लेना तक मुश्किल कर दिया। कई निवासियों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड लंबे समय से बीमारी का अड्डा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन हर बार केवल आग बुझाने तक ही सीमित रहता है और स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। विभाग के अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार, आग सुबह लगी थी और कूड़े में मौजूद प्लास्टिक के कारण लगातार सुलगती रही। उन्होंने बताया कि फायर विभाग की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर डंपिंग ग्राउंड में बार-बार आग क्यों लगती है। क्या कचरा प्रबंधन में लापरवाही इसकी वजह है या फिर प्रशासन खतरे को नजरअंदाज कर रहा है? पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक प्लास्टिक जलने से निकलने वाला धुआं बेहद जहरीला होता है, जिसमें डाइऑक्सिन जैसे खतरनाक तत्व शामिल होते हैं, जो लंबे समय में कैंसर और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है, लेकिन बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर गया है कि क्या शहर को साफ रखने के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है?