अमृतसर/यूटर्न/26 अप्रैल। अमृतसर में आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप रंधावा के परिवार ने रविवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर इंसाफ की मांग दोहराई। परिवार ने आरोप लगाया कि घटना को 35 दिन बितने के बावजूद अब तक न्याय की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा अब हम हाईकोर्ट का रुख करेंगे। परिवार का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सीमित करने की कोशिश की है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण लग रही है और सच्चाई को सामने नहीं लाया जा रहा।
हमारा किसी दल से संबंध नहीं
उपिंदर कौर ने यह भी कहा कि कई राजनीतिक नेता परिवार से मिलने आए थे और मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अब एक दो ही है जो यह बात करते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनकी एकमात्र मांग न्याय है। उपिंदर कौर ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
CBI जांच और हाईकोर्ट जाने की घोषणा
परिवार ने अंत मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और अब हम इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
---