Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 25 अप्रैल : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (FICO) का 56 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल चाइना साइकिल शो 2026 में भाग लेने के लिए शंघाई, चीन जाएगा। यह प्रदर्शनी 4 से 8 मई तक आयोजित होगी और साइकिल उद्योग की दुनिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में से एक मानी जाती है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फिको के आयोजन सचिव अशप्रीत सिंह साहनी करेंगे, जबकि हरपाल सिंह भंबर डिप्टी लीडर होंगे। फिको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार और महासचिव मंजिंदर सिंह सचदेवा भी इसमें शामिल रहेंगे। कुलार ने बताया कि 1990 में शुरू हुआ यह शो अब चीन का सबसे बड़ा पेशेवर साइकिल प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्यातक और विशेषज्ञ एक साथ आकर नए ट्रेंड, तकनीक और व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में आदिश गर्ग, दीवांशु आनंद, संदीप चौधरी, वरुण कपूर, आदित्य गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, अखिल भंडारी, संचित भंडारी, अमरवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, खुशप्रीत सिंह, प्रमोद कुमार, निखिल भगत, राजेश गिरधर, दिनेश गोयल सहित अन्य सदस्य भी शामिल हैं। दौरे का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई संभावनाओं की तलाश और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।