Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
महिला आरक्षण बिल के समर्थन में डेराबस्सी से सैकड़ों महिलाएं चंडीगढ़ रवाना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हलका डेराबस्सी के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैणी के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों महिलाएं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं। यह जत्था पंजाब भाजपा द्वारा आयोजित रोष मार्च में शामिल होने के लिए भेजा गया। बताया गया कि इस मार्च में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान गुरदर्शन सिंह सैणी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और उनके सशक्तिकरण के लिए कभी ईमानदारी से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का कांग्रेस द्वारा पूरा समर्थन न करना महिलाओं के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि इस बिल का उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना है, जिससे वे निर्णय प्रक्रिया और शासन में बराबरी की भागीदारी निभा सकें। सैणी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केवल देरी की राजनीति और अवसरवाद दिखाया है। भाजपा नेता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक क्रांतिकारी कदम है, जो देशभर की महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उन्हें उच्च स्तर के निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। सैणी ने दावा किया कि इन योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब विभिन्न राजनीतिक दलों की नीयत को समझती हैं और अपनी प्रगति में बाधा डालने वालों को उचित जवाब देंगी। इस मौके पर जिला ओबीसी मोर्चा मोहाली के प्रधान हरप्रीत सिंह सैणी, सानंत भारद्वाज, हरदीप सिंह सैणी, गुरमीत टिवाणा, राजेश मेहरा, पुष्पिंदर मेहता, प्रदीप पाल अमलाला सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।