Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
साइड देते समय कचरा गाड़ी खेतों में पलटी, बड़ा हादसा टला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बिशनपुरा स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित कचरा गाड़ी सड़क किनारे खेतों में जा पलटी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत और दो जेसीबी मशीनों की मदद के बाद गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद की एक कचरा गाड़ी कचरा लेकर बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी डंपिंग ग्राउंड के समीप पहुँची, सामने से एक कार आ गई। सड़क संकरी होने के कारण कचरा गाड़ी के चालक कमल ने कार को रास्ता देने के लिए गाड़ी को थोड़ा किनारे किया। इसी दौरान कच्ची पटरी होने की वजह से टायर धंस गए और कचरा भरी भारी-भरकम गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खेतों में जा उतरी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गाड़ी में कचरा पूरी तरह भरा हुआ था, जिसके वजन के कारण उसे निकालना सामान्य वाहन के बस की बात नहीं थी। सूचना मिलते ही विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीनें मौके पर बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद जंजीरों के सहारे गाड़ी को खींचकर वापस सड़क पर लाया गया। चालक कमल ने बताया कि साइड में खड़ी एक अन्य गाड़ी से बचने के प्रयास में यह हादसा हुआ। कचरा गाड़ी के फंसने और फिर उसे निकालने के लिए किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। शनिवार का दिन होने के कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक था। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों ने गाड़ी निकलने के बाद यातायात को सुचारू करवाया। सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। शुक्र है कि कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन भारी कचरा लदा होने के कारण गाड़ी खुद से बाहर नहीं निकल पा रही थी।-