Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नशीले पदार्थों के तस्करों और कानून से बच रहे अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान में पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे माननीय न्यायालय ने करीब 3 साल पहले भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया था। पकड़ा गया आरोपी आशिफ जो मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है, लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 इन्चार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में टीम की मुस्तैदी से आरोपी को 24 अप्रैल को काबू कर लिया गया था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: आरोपी आशिफ का आपराधिक इतिहास वर्ष 2018 से जुड़ा है। आरोपी उस वक्त हेरोइन की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद मामला अदालत में विचाराधीन था, परंतु जमानत मिलने के बाद आरोपी कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय पेशी से गैर-हाजिर होकर फरार हो गया। उसकी इस हरकत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने करीब 3 साल पहले पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।