Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
• मंडियों में 87.89 लाख मीट्रिक टन आवक में से 83.94 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

• गेहूं की उठान पूरे जोर-शोर से जारी
चंडीगढ़, 25 अप्रैल: निर्बाध खरीद सीजन के अपने वादे को पूरा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी फसल की खरीद और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 4,90,260 (4.90 लाख) किसानों को 15,871.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आवक के संदर्भ में, राज्य भर की मंडियों में 87,89,802.82 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जिसमें से कल देर शाम तक 83,94,114 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि लिफटिंग की प्रकिया में भी तेज़ी देखने को मिल रही है। खरीद के मामले में जिला पटियाला अग्रणी है, जहां कुल 7,83,749.85 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। संगरूर जिला 7,24,988.5 मीट्रिक टन के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि फिरोजपुर 5,95,924.35 मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही मंडियों में साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।