Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 अप्रैल। लुधियाना के साहनेवाल में एक प्राइवेट कंपनी के वर्कर ने अपनी फर्म बनाकर उसके फर्जी बिल काटकर कंपनी को जमा करवाकर पेमेंट हासिल कर ली। इसी तरह करके वर्कर ने लाखों रुपए हड़प कर लिए। लेकिन जब कंपनी ने ऑडिट किया तो मामले का खुलासा बुआ। थाना साहनेवाल पुलिस ने अनीश बंसल की शिकायत पर ग्यासपुरा के अजय मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनीश बंसल ने बताया कि वह गर्ग एक्रिलिक, कंगनवाल में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी में पिछले करीब 5 वर्षों से अजय मिश्रा नामक व्यक्ति काम कर रहा था, जो लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट से संबंधित कार्य देखता था। इसके साथ ही वह अपनी फर्म बाला जी ट्रांसपोर्ट कंपनी भी चला रहा था। आरोपी ने अपनी एक फर्म बना रखी थी। उसने उक्त फर्म के फर्जी बिल काटकर कंपनी में जमा करवाकर भुगतान करता रहा। इस तरह करके आरोपी द्वारा भारी मात्रा में कंपनी के साथ ठगी की गई। जब कंपनी द्वारा ऑडिट करवाया गया, तो मामले का खुलासा हुआ।