Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 अप्रैल। श्री सिद्धि विनायक मंदिर, न्यू माया नगर, हैबोवाल कला में मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर विशाल हवन यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर प्रधान रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जबकि मंदिर के आचार्य पंडित कमल किशोर व पंडित विजय शर्मा ने विधिविधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। यजमान परिवार कृषांत शर्मा, माधवी शर्मा, शिवानी शर्मा ने विशेष रूप से मा की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति डालते हुए मां बगलामुखी का आह्वान किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर प्रधान रविनंदन शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी की कृपा से सभी भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, कपिल शर्मा, मिक्की शर्मा, हन्नी कौशल, अजय अरोड़ा, गणेश कुमार, शुवम हंस, पुलकित,सोनिया रविनंदन शर्मा, नीलम शर्मा, सुनील शर्मा, बॉबी, तरुण नारांग, वैभव, कुंदन, दीपक गुप्ता, नितिन, वासु गुप्ता, सोनिया चावला, सोनिया शर्मा, मोना जोशी, नीलम सभरवाल, शिवम धर्मराज आदि उपस्थित हुए।