लुधियाना/यूटर्न/25 अप्रैल। लुधियाना के श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर, सिविल लाइन में संकीर्तन सम्राट पूज्य पंडित जगदीश चंद्र कोमल जी का जन्मदिन शनिवार को जानकी जयंती के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राज कुमार शर्मा जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्री हरिपाल आहूजा एवं उनके साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। तत्पश्चात श्री सिद्ध पीठ परिकर के सुनील कालिया, ललित शर्मा, राघव उप्पल, बृजमोहन ढींगरा, काले खान रावल, विशाल अरोड़ा और केशव जोशी द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। प. राज कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को पंडित जगदीश चंद्र कोमल जी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम इस पावन दिवस को हर वर्ष जानकी जयंती के रूप में मनाते हैं। यह दिन उनके शिष्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसे वे बड़े ही प्रेम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।उन्होंने कहा कि पंडित जगदीश चंद्र कोमल जी हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से समाज को भक्ति और संकीर्तन का मार्ग दिखाया।
---