Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब विधानसभा द्वारा पारित “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026” अब कानून बन चुका है, जिससे समूची सिख संगत में खुशी और संतोष की लहर है। यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी जैसी घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर धन्यवाद समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधक कमेटी और संगत द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया गया तथा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार धार्मिक मर्यादाओं और लोगों की भावनाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह कानून बेअदबी जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाएगी। स्पीकर ने गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार भविष्य में भी राज्य के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, सम्मान और पवित्रता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी।