Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित : डॉ. बलजीत कौर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अनुसूचित जातियों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित की गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अनुसूचित जातियों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि मलोट में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये टूल किट वितरित की गईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की सोच पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने न केवल अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने बताया कि ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के 9 आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 351 विद्यार्थियों को वितरित की गई हैं। इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग और प्लंबर ट्रेड से संबंधित ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब के 82, बठिंडा के 64, फरीदकोट के 67, फाजिल्का के 87 और फिरोजपुर के 51 विद्यार्थियों को दी गई हैं, ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्राओं को लैपटॉप और जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट में नए बने वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए खेल मैदान और मिनी पार्क बनाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में भी खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलोट में बनाया गया यह वॉलीबॉल ग्राउंड कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने निजी फंड से 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत राज विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा श्री जशन बराड़ चेयरमैन, मार्केट कमेटी मलोट, जगमोहन सिंह मान, गुरमीत सिंह बराड़, जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।