Uturn Time
Breaking
5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाक से मंगवाता था नशे की खेप, इलाके में तस्करों को करता था सप्लाई मान सरकार द्वारा बीटी हाइब्रिड नरमा और देसी कपास के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी; खरीफ 2026 के लिए 1.25 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य तय: गुरमीत सिंह खुड्डियां श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया विजिलेंस ब्यूरो ने वरिष्ठ कांस्टेबल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच के अनुसार सतलुज में मछलियों के मरने के पीछे औद्योगिक प्रदूषण की कोई भूमिका नहीं पंजाब ने लगातार चौथे सफल सीजन में साथ-साथ खरीद और भुगतान सुनिश्चित किया — लाल चंद कटारूचक्क पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित : डॉ. बलजीत कौर 'गैंगस्टरां ते वार' का 94वां दिन: पंजाब पुलिस ने 602 स्थानों पर छापेमारी की; 288 गिरफ्तार पंजाब सरकार एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए महीने में दो बैठकें करेगी: डॉ. रवजोत सिंह भगवंत सिंह मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत नकद रहित इलाज, न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं कर रहा है सुनिश्चित; जहां जीवन बचाने में हर मिनट अहम होता है जेल मंत्री द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल में “उजाला नर्सरी” और नई लाइब्रेरी का उद्घाटन
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 94वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 602 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। आज 94वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 288 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,680 हो गई है। इसके अलावा 87 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 92 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी साझा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 419वें दिन 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 992 ग्राम हेरोइन, 2564 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 23,150 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही सिर्फ 418 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,596 हो गई है। नशा छुड़ाओ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया।