Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कुरुक्षेत्र में 26 अप्रैल को 26 परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन ने जगह-जगह बनाएं हैल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, परीक्षा के प्रबंधों को लेकर एचपीएससी की सदस्य ज्योति बैंदा ने दिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल ।   हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने कहा कि एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। इस परीक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में एचपीएससी की परीक्षा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इस बैठक में आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने एडीसी विवेक आर्य,जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारियों से कुरुक्षेत्र जिले में 26 अप्रैल को 26 परीक्षा केन्द्रों में किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक ली है। उन्होंने कहा कि  सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में हों और उनकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं निकासी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध हों। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएं तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। फ्लाइंग स्क्वायड टीमें पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए और सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। इस मौके पर एचपीएससी के अधीक्षक अनिल कुमार, विशाल जोशी, पितांबर शर्मा, शिखर आदि उपस्थित थे।