Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस आयुक्त कार्यालय में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में साइबर अपराध की रोकथाम और लंबित शिकायतों के त्वरित निवारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह सहित विभिन्न जांच अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में साइबर फ्रॉड के मामलों पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को राहत पहुँचाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक के दौरान डीसीपी क्राइम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीपी क्राइम ने विशेष रूप से उन मामलों पर जोर दिया जहाँ पीड़ितों की राशि बैंक खातों में होल्ड की गई है। उन्होंने आदेश दिए कि नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया और सुपरदारी के माध्यम से पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई जल्द से जल्द वापस दिलवाई जाए, ताकि उन्हें आर्थिक मानसिक राहत मिल सके। पुराने और अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए डीसीपी क्राइम एंड टैफिक ने एक विशेष कार्ययोजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पुराने मामलों के निपटान के लिए जल्द ही एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो न केवल हरियाणा बल्कि राज्य से बाहर भी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करेगी। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के लिए डीसीपी क्राइम ने यह भी कहा कि वे खुद हर सप्ताह लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही, जिले के हर कोने में साइबर जागरूकता अभियानों को और अधिक आक्रामक और व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड टैफिक की आमजन को विशेष एडवाइजरी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें। इसके अलावा अपना ओटीपी पिन या बैंक पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता। साथ ही व्हाट्सएप या ईमेल पर आने वाले लॉटरी, बिजली बिल कटने या केवाईसी अपडेट करने के लुभावने और डराने वाले लिंक पर क्लिक न करें। यदि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए 1930 डायल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती 1-2 घंटे में रिपोर्ट करने पर पैसा वापस मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले साइबर जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खुद को अपडेट रखें।