Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने स्लीप एपनिया पर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक लाइंस, सेक्टर-29 में “ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का साइलेंट बर्डन” विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यशाला पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के ईएनटी विभाग की स्लीप लैब के इंचार्ज एवं प्रोफेसर डॉ. संदीप बंसल के समन्वय से आयोजित की गई। डॉ. बंसल इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स फॉर स्लीप एपनिया (ASSA) के अध्यक्ष भी हैं। कार्यशाला में 93 ड्राइवरों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. बंसल ने ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण, इसके दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्लीप एपनिया एक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली समस्या है, जो वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकती है। इससे नींद पूरी न होने, थकान, ध्यान में कमी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. बंसल ने प्रतिभागियों को पीजीआईएमईआर की हेल्पलाइन और ओपीडी सेवाओं की जानकारी भी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर जांच और उपचार संभव हो सके। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।