Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
समाज सेवा, सहयोग एवं विकास का कुरुक्षेत्र विजन लेकर महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के पदाधिकारियों तथा जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन से मिला। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक सरोकारों, शिक्षा के विस्तार एवं कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। यह मुलाकात केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त साझेदारी की शुरुआत के रूप में सामने आई। जिसमें शिक्षा, सेवा और सुरक्षा के त्रिकोण को मजबूत करने का संकल्प दिखाई दिया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के प्रधान मुनीष मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, हेल्पर्स शाहबाद सोसायटी से एवं दिशा समिति की सदस्या ईशा अग्रवाल तथा अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना एवं हेल्पर्स सोसायटी शाहबाद द्वारा किए जा रहे विविध समाजसेवी प्रकल्पों से अवगत कराया। संस्थाओं द्वारा शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता, शाहाबाद के नजदीक हो रहे रोड ऐक्सिडेंट में सहयोग, युवा मार्गदर्शन एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी साझा की गई। राजेश सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना आज क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल बन चुकी है। इस योजना के अंतर्गत मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। कैरियर मार्गदर्शन एवं संस्कार कार्यशाला आयोजित की जाती हैं। सिंगला ने कहा कि मैसी की यह योजना केवल सम्मान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा को एक आंदोलन का रूप देने का कार्य कर रही है, जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने प्रतिनिधिमंडल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है, और जो संस्थाएं इस दिशा में कार्य कर रही हैं, वे वास्तव में समाज की नींव को मजबूत कर रही हैं। समाज सेवा और पुलिस प्रशासन का तालमेल जितना बेहतर होगा। उतना ही जिला सुरक्षित, जागरूक और विकसित बनेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर कार्य करेगा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करेगा। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान मुनीष मित्तल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि समाज और प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग ही विकास की असली कुंजी है। आज की यह भेंट उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। हैल्पर्स शाहबाद सोसायटी एवं जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की सदस्या ईशा अग्रवाल ने कहा कि दिशा के सदस्यों का उद्देश्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। प्रशासन कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और समाज के समन्वय से यह कार्य और प्रभावी होगा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि हम केवल समस्याएं रखने नहीं, बल्कि समाधान का हिस्सा बनने आए हैं। समाज सेवा और प्रशासन के साथ मिलकर जिले को एक आदर्श मॉडल बनाने का सांसद नवीन जिंदल एवं हमारा संकल्प है।