Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि सेक्टर 86 प्रीत सिटी के निवासियों के साथ हो रही धक्केशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनओसी के नाम पर लोगों से ढाई लाख रुपये वसूलना सीधे तौर पर बेइंसाफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में सड़कें, सीवरेज, एसटीपी, साफ-सफाई, पीने के पानी और पार्कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी है, जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं। इसके अलावा कई निवासियों को अपने प्लॉटों, अनअप्रूव्ड प्लॉट और मालिकाना हक से जुड़ी समस्याओं के कारण अदालतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि जब पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी तो इलाके के लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा और उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोगों के हकों के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उभ्भा के साथ सेक्टर 86 निवासी भाजपा नेता रितेश सैनी भी मौजूद थे, जो लगातार प्रीत सिटी निवासियों की समस्याओं को हल करवाने के प्रयास कर रहे हैं।