Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/24 अप्रैल। लुधियाना के जगराओं के पास स्थित गांव गालिब कलां और अमरगढ़ कलेर में शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में आग लग गई। इस घटना में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जबकि दोनों गांवों की लगभग 50 एकड़ नाड़ भी आग की चपेट में आ गई। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लगने का कारण घर को जाने वाली बिजली की तार के मीटर के पास हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शुरुआत में आग का पता नहीं चला, लेकिन जब खेतों से धुआं उठने लगा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। सूखी नाड़ होने के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने 30 ट्रैक्टरों से मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोका आग की सूचना पर गालिब कलां व अमरगढ़ कलेर के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ खेतों की ओर पहुंचे। 30 से अधिक ट्रैक्टर चालकों ने खेतों के चारों ओर मिट्टी डालकर और रास्ता बनाकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। जगराओं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गर्मी और सूखी नाड़ के कारण आग तेजी से फैलती रही। ---