Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/24 अप्रैल। लुधियाना के सरकारी स्कूलों के 50 प्रतिशत से ज्यादा टीचर्स की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई। जनगणना में ड्यूटी के कारण स्कूलों में स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देकर टीचर्स ने इसका विरोध किया। जिला प्रशासन ने एक स्कूल से 50 प्रतिशत से ज्यादा टीचर्स की ड्यूटी न लगाने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने डीईओ से ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांग ली है जिनके 50 प्रतिशत से ज्यादा टीचर्स की जनगणना में ड्यूटी लगी है। दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह मामला उठाया और कहा कि अगर 50 फीसदी से ज्यादा टीचर्स जनगणना ड्यूटी पर रहेंगे तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी। जिला प्रशासन के साथ बैठक होने के बाद डीईओ ने सभी स्कूल प्रिंसिपल्स को हिदायतें दी हैं कि जिनके 50 प्रतिशत से ज्यादा टीचर्स की ड्यूटी लगी है उनकी रिपोर्ट एक तय फॉर्मेट में भेजें ताकि रिपोर्ट एडीसी को सौंपी जा सके। टीचर्स ने जताई थी आपत्ति दरअसल, जनगणना के लिए ड्यूटी लगने की जानकारी मिलने के बाद टीचर्स यूनियंस और स्कूल प्रभारियों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उनका तर्क था कि बोर्ड परीक्षाओं और नए शैक्षणिक सत्र के बीच अगर इतने बड़े स्तर पर टीचर फील्ड में चले जाएंगे, तो स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाएगी। ---