Uturn Time
Breaking
पंजाबी सिंगर दिलजीत ने स्टेज पर अपनी मां को बुलाकर लिया आशीर्वाद गोल्डन टेंपल आए परिवार को चालान की धमकी, 2 मुलाजिमों पर नकदी छीनने का आरोप, एक सस्पेंड शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, गेहूं फसल और 50 एकड़ नाड़ जलकर खाक केआईएमटी कॉलेज में यादें “2026” विदाई समारोह का आयोजन लुधियाना से बाइक पर ससुराल जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर पंजाब में 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, खाद्य मंत्री ने किया मंडी का निरीक्षण, बोले- 24 घंटे में हो रहा भुगतान आईपीएल के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, बोली- गर्मी और आईपीएल से ब्रेक लेने आई हूं लुधियाना के टीचर्स नहीं देंगे जनगणना ड्यूटी, आपत्ति जताने पर विभाग ने जारी किए आदेश पेट्रोल बम से घर पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार, आरोपियों के जानकार ने दी अपने रिश्तेदार की सुपारी लिव-इन पार्टनर ने युवती पर किया हमला, शराब पीने से रोकने पर काटे बाल, बाजू भी तोड़ी पंजाब पुलिस का ‘संपर्क अभियान’ युवाओं को गैंगस्टरों की अंधेरी दुनिया में शामिल होने के घातक प्रभावों के प्रति कर रहा जागरूक; लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग पहल की सराहना की गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड में आठ उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/24 अप्रैल। संगरूर जिले के धूरी में पेट्रोल बम से घर पर हमला करने के आरोप में कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा। एसपी सरताज सिंह चाहल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने गलती से किसी और घर पर हमला कर दिया था। उनका निशाना कोई और घर था। इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वंश, समीर उर्फ बॉबी और समीर उर्फ काका के रूप में हुई है। तीन धूरी शहर के ही रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया उसको जब्त कर लिया गया है। रिश्तेदार के घर पर हमला करने को दी सुपारी एसपी ने बताया कि यह कोई बम से हमला नहीं था। कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर हमला किया गया था। यह सुपारी आरोपियों के एक जानकार ने दी थी। आरोपियों के जानकार को अपने रिश्तेदार के घर पर हमला करवाना था। लेकिन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गलत घर पर हमला कर दिया था। आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड की होगी जांच पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है। एसपी चाहल ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। एसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर है और किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क किया जा सकता है। ---