Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/24 अप्रैल। दुगरी इलाके में लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती पर उसके ही साथी ने बेरहमी से हमला कर दिया। उसकी मारपीट की और फिर बाल भी काट दिए। जिसकी युवक ने वीडियो बनाई और रील अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी बनाकर लगाई। घायल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता कविता चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार को बताए बिना आनंद चौधरी के साथ रह रही थी। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करके उसकी रील बनाई। रील आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। युवती अनुसार 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी आनंद चौधरी शराब पी रहा था। जब उसने उसे शराब पीने से रोका तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि आनंद ने बाल काटने वाली मशीन से उसके सिर के बाल काट दिए और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से हमला कर युवती का हाथ तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी आनंद चौधरी निवासी गली सरदार वाला प्लॉट, गांव दुगरी का रहने वाला है। वहीं शिकायतकर्ता कविता चौधरी नजदीक पीर बाबा वाली गली, सरदार प्लॉट, दुगरी की निवासी है। थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है। ---