Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सेक्टर - 12 , हुडा कालोनी , निवासी सुरेंद्र कुमार निरूला ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और मौलिक अधिकारों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संविधान रचियेता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास एक दिवसीय सांकेतिक अनशन रखने के लिए उपायुक्त पानीपत को पत्र देकर अनशन रखने की अनुमति देने की मांग की है। सुरेंद्र कुमार निरूला ने पत्र में वर्णित किया है कि मैं एक सीनियर सिटीजन नागरिक हूं। मैं सतारूढ़ पार्टी में रहते हुए सतारूढ़ पार्टी के समूह के साथ मिलकर पार्टी व समाज की भलाई के लिए लगातार काम किया है। अगर समय समय पर इन कुरितियों के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के लिए आवाज न उठाए जाएं तो कुरितियां समाज को पंगु बना देती है। जिससे गरीबों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। भ्रष्टाचार किसी न किसी रूप में चरम मोड़ पर है। लोगों को काम करवाने के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है। जिससे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति भी प्रभावित होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिला सचिवालय परिसर के पास संविधान रचियेता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने भ्रष्टाचार को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना अनशन रखने की अनुमति प्रदान की जाएं। ताकि आमजन को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जा सके।