Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
यहां देहात की थाना शिवली पुलिस साइबर अपराधियों के शिकार पीड़ित लोगों की हर संभव सहायता करने में भी अग्रणी चल रही है ,जिसके क्रम में थाने के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए महिला समेत दो शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि 23,208/- वापस कराई गई। जिसे पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। जिसके लिए इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह और अतिरिक्त इंस्पेक्टर शीलेन्द्र यादव से पुलिस की कार्यवाही से मिली धन वापसी में सफलता का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए हर तरह के अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में अग्रणी शिवली पुलिस के जनहित में महत्वपूर्ण इस कार्य की जमकर सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया। कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ नेतृत्व कुशलता के धनी इंस्पेक्टर अमरेन्द्र बहादुर सिंह के मुताबिक आवेदक मुनेश कुमार यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को साइबर ठगो द्वारा एयरपोर्ट मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आवेदक से 23720/- रूपये ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगी की गयी थी ,जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत की गयी थी। इसी बीच कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, आलोक सिंह ,कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, हरीशचन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में एवं कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन मे अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता मुनेश कुमार यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना शिवली से साइबर ठगों द्वारा एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे गए 23720/- रूपये के मामले में त्वरित जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) द्वारा शिकायतकर्ता की कटी हुयी धनराशि में से 23,208/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई। साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के रूप मे यह महत्वपूर्ण सफलता शिवली के इंस्पेक्टर अमरेन्द्र बहादुर सिंह की अगुवाई में सोमवीर सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर की टीम को मिली। अवगत कराते चलें कि शिवली के कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में जिस तरह का प्रभावी अभियान लगातार जारी है। उसके फलस्वरूप हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों समेत ऐसी कोई घटना शेष नहीं बची है ,जिसका सटीक खुलासा करते हुए सभी अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाने में सफलता न प्राप्त की गई हो। यही नहीं इसी वजह से पत्रकारिता की आड़ में हर तरह के अपराध में लिप्त लोगों के साथ नेता रुपी सफेद पोश दलाल भी दहशत के साये में लिपटे हुए बताये जा रहे हैं। मतलब अब वे पहले की तरह थाने जाकर अपना उल्लू सीधा करने में भी पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस पर बढ़ा हुआ विश्वास शिवली क्षेत्र की जनता को भारी राहत प्रदान करने वाला भी माना जा रहा है।