Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ज़ीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे अवैध डेरों पर सख्त कार्रवाई की मांग, नगर परिषद ने पुलिस को लिखा पत्र - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 07 Jan : शहर में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ज़ीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अस्थायी डेरा डालकर रहने का मामला सामने आया है, जिस पर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर परिषद के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे रखे गए ये अवैध डेरे न केवल शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं, बल्कि यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। नगर परिषद का कहना है कि इन डेरों में रह रहे कुछ लोग राहगीरों को गुमराह कर सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के नीचे इस तरह का अवैध कब्जा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है, क्योंकि यह स्थान पहले से ही यातायात की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार का अतिक्रमण सरकारी नियमों और निर्देशों का खुला उल्लंघन है। फ्लाईओवर के नीचे रहना न केवल स्वयं वहां रहने वालों के लिए जोखिम भरा है, बल्कि इससे असामाजिक तत्वों को भी पनपने का मौका मिलता है। परिषद का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। इसी को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी ने थाना ज़ीरकपुर के एस.एच.ओ. को एक औपचारिक पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र में अवैध डेरों को हटाने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। नगर परिषद ने पुलिस से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि संयुक्त कार्रवाई से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। नगर परिषद का कहना है कि शहर में सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुचारु यातायात व्यवस्था मिल सके। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पत्र पर कितनी शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करता है।