Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हाल ही में राज्य में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 123.28 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न ज़िला प्रशासनों द्वारा गिरदावरी का कार्य पूरा होते ही राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई शुरू की ताकि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवज़ा मिल सके और वे कटाई के मौसम में हुए अप्रत्याशित नुकसान से उबर सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 7 ज़िलों के 111 गांवों में 92,695 एकड़ क्षेत्र में हुई फसल क्षति के लिए कुल 1,23,28,05,938 रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 26 से 32 प्रतिशत नुकसान वाले 992 एकड़, 33 से 75 प्रतिशत नुकसान वाले 61,115 एकड़ तथा 76 से 100 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 30,588 एकड़ क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इस कठिन समय में किसानों के साथ मज़बूती से खड़ी है और यह सुनिश्चित कर रही है कि प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न आर्थिक संकट को त्वरित हस्तक्षेप के ज़रिए कम किया जा सके।” उन्होंने आगे बताया कि प्रभावित ज़िलों में फाजिल्का को सबसे अधिक लगभग 44.24 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब को करीब 43.01 करोड़ रुपये, बठिंडा को लगभग 22.83 करोड़ रुपये, मोगा को 7.73 करोड़ रुपये और अमृतसर को 5.26 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि जारी की गई है। इसके अलावा फिरोज़पुर और रूपनगर ज़िलों के किसानों के लिए क्रमशः लगभग 17.10 लाख रुपये और 1.35 लाख रुपये का मुआवज़ा स्वीकृत किया गया है। मंत्री ने कहा कि यह राहत राशि फसल नुकसान के स्तर (26% से 100% तक) के आधार पर निर्धारित की गई है ताकि हर प्रभावित किसान को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व विभाग द्वारा सभी डिप्टी कमिश्नरों को मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्वीकृत राशि बिना किसी देरी के किसानों तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हितों की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।