Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर हल्का डेराबस्सी में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी की अगुवाई में आज चंडीगढ़-अंबाला रोड पर एक विशेष चुनावी कार्यालय खोला गया, जो आगामी रणनीतिक तैयारियों का केंद्र होगा। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक मर्यादा के अनुसार की गई। सभी नेताओं की मौजूदगी में पहले अरदास और पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद कार्यालय को जनता को समर्पित किया गया। गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्यालय केवल चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहरवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक साझा मंच के रूप में काम करेगा। इस अवसर पर भाजपा की पूरी लीडरशिप एकजुट नजर आई। कार्यक्रम में जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ और संजीव खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मुकेश गांधी, सुशील राणा, हरजीत मिंटा, अनुज अग्रवाल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सैनी ने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी चुनावों में तीनों नगर परिषदों पर जीत दर्ज कर अपने अध्यक्ष बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य तीनों शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सतपाल बंसल, देव राणा, राणा रणबीर, सुरेश खटकड़, संजू राणा, अमित भार्गव, प्रदीप शर्मा, हरदीप सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह टिंकू, राजपाल राणा, टोनी सैनी, गुलजार टिवाना, गुरमीत टिवाना, मोनू शर्मा, रामपाल सैनी, रिंकू जनेतपुर, मेजर परागपुर, सनअत भारद्वाज, पुष्पिंदर मेहता, दविंदर धनौनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।