Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा का वर्ष 2026 -27 यानी विक्रम संवत 2083 के लिए विद्या भारती संस्कृति भवन के नैमिषारण्य सभागार में दायित्व ग्रहण समारोह कल संपन्न हुआ । सर्वप्रथम सभागार में उपस्थित गण मान्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया फिर वंदे मातरम के पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल एवं प्रांतीय वित्त सचिव नीरज गर्ग का को अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया । इस अवसर पर विकास रल्हन एवं जय रल्हण द्वारा बहुत ही मनमोहक भजन संध्या प्रस्तुत की गई । नई कार्यकारिणी में जयप्रकाश पावर को अध्यक्ष डॉ जवाहरलाल को सचिव एवं मनोज सेतिया को वित्त सचिव की शपथ तथा विनोद गुप्ता, राजकुमार वालिया ,रणबीर कुमार रामपाल एवं सौरव गोयल को नए सदस्यों के रूप में शपथ प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता एवं प्रांतीय वित्त सचिव नीरज गर्ग द्वारा दिलवाई गई । इस अवसर पर डॉ विद्या व्रत छिकारा जी को शाखा संरक्षक नियुक्त किया गया । साथ ही प्रवीण घई ,दिनेश सिंघल को भी उनके विभागों का दायित्व प्रदान किया गया । कुरुक्षेत्र जिला की अन्य शाखा मैत्री मैत्रेई शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण करवाया गया इनमें डॉ ममता सचदेवा को अध्यक्ष डॉ नीलम डांडा को सचिव एवं डॉ सलोनी पवन दीवान को वित्त सचिव का दायित्व प्रदान किया गया । कुरुक्षेत्र शाखा की ओर से शाखा सचिव बलजीत चावला द्वारा गत वर्ष की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं मैत्रेई शाखा की तरफ से शाखा सचिव डॉ नीलम डांडा एवं वित्त सचिव डॉक्टर सलोनी पवन दीवान के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। गत वर्ष के परिषद के शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल एवं डॉ ममता सचदेवा द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों में योगदान के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रगट किया गया ।