Uturn Time
Breaking
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फिनलैंड दौरे पर पहुंचे, दुनिया भर के पंजाबियों को पंजाब के चल रहे बदलाव में योगदान देने का आह्वान ‘गैंगस्टरां ते वार’ का 92वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 541 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एन.सी.ए.पी. के तहत ‘मिशन क्लीन एयर मंडी गोबिंदगढ़’ की शुरुआत पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंडी पहुंचे - गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ - मुख्यमंत्री शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी ​पृथ्वी दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण का संदेश: पर्यावरण संरक्षण ही भावी पीढ़ी का सुरक्षा कवच जीरकपुर के वार्ड-27 में जल संकट गहराया, 200 परिवारों के लिए सात दिन बना दुस्वप्न नगर परिषद चुनाव से पहले जीरकपुर में भाजपा की सक्रियता तेज, रणनीतिक कार्यालय का उद्घाटन
Logo
Uturn Time
सेक्टर-40 की विभिन्न मार्केटों में रोशनी की समस्या दूर करने के लिए नई हाई मास्ट लाइट्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य की शुरुआत स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हरजिंदर सिंह बावा ने बताया कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को पार्षद के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हाई मास्ट लाइट्स लगाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान राजबीर सिंह सहित अन्य दुकानदारों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षद और नगर निगम का आभार जताया। साथ ही मार्केट में टाइल्स से जुड़ी कुछ समस्याएं भी उठाई गईं, जिस पर पार्षद ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि वार्ड की मार्केटों के विकास और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर हरजिंदर सिंह बावा, राजबीर सिंह, तरसेम शर्मा, रमेश कुमार, उमेश रॉली, भगत, चिराग, राजदीप सूर्या, राजदीप सिंह, अशोक और राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।