Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
7 बी स्थित ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम बच्चों ने प्राचार्या के साथ मिलकर पौधा रोपण किया! तत्पश्चात विद्यालय में बच्चों द्वारा पृथ्वी की साफ सफाई को लेकर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिससे बच्चों को साफ़ सफ़ाई के प्रति जागरूक किया जा सके। उसके बाद बच्चों ने पेड़ो से होने वाले फायदे, जैसे ठंडी छाया, फल, फूल, सब्जियां जैसी सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक लघु नाटिका का मंचन बच्चों द्वारा किया गया। बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से यह भी दर्शाया कि पेड़ो के काटे जाने से मनुष्य को किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसी माध्यम से विद्यालय ने बच्चों को जागरूक करने की एक छोटी सी पहल की और साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया,ताकि पृथ्वी का संरक्षण किया जा सके। हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए हमे पृथ्वी के संरक्षण पर ध्यान देना अति आवश्यक है। बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह दर्शाया। विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा और प्राचार्या लवलीन पाहवा ने बताया कि हमे हर दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाना चाहिए। कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ओर प्रदूषण को कम करकर हम अपनी पृथ्वी का संरक्षण कर सकते हैं और साथ ही सभी विद्यालयो में बच्चों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाना चाहिए।