Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में चंडीगढ़ में महिला आक्रोश, राहुल गांधी और ममता बनर्जी के पुतले फूंके - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आज चंडीगढ़ में महिला शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। यह प्रभावशाली प्रदर्शन अपना हुनर संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों से आई 300 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शन की शुरुआत सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज के मुख्य द्वार से हुई, जहां से महिलाओं ने आक्रोश पदयात्रा निकाली। हाथों में तख्तियां और बुलंद नारों के साथ महिलाओं ने संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपना कड़ा रोष प्रकट किया। प्रदर्शन का समापन सेक्टर-45 और सेक्टर-33 की डिवाइडिंग रोड पर राहुल गांधी और ममता बनर्जी के पुतले फूंककर किया गया, जो उनके विरोध का प्रतीक बना। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे ठोस नीतियों और निर्णायक कदमों के माध्यम से लागू करना समय की मांग है। अपना हुनर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं के अधिकारों और समान भागीदारी की दिशा में एक सशक्त संदेश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं और किसी भी प्रकार के विरोध को बर्दाश्त नहीं करेंगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें महिला शक्ति की एकजुटता, जागरूकता और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।