Uturn Time
Breaking
पंजाब का नशों विरूद्ध युद्ध: मान सरकार के अधीन कार्रवाई तेज, एनडीपीएस मामलों में 40% वृद्धि, जब्तियों में बड़ा उछाल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फिनलैंड दौरे पर पहुंचे, दुनिया भर के पंजाबियों को पंजाब के चल रहे बदलाव में योगदान देने का आह्वान ‘गैंगस्टरां ते वार’ का 92वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 541 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एन.सी.ए.पी. के तहत ‘मिशन क्लीन एयर मंडी गोबिंदगढ़’ की शुरुआत पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंडी पहुंचे - गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ - मुख्यमंत्री शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी ​पृथ्वी दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण का संदेश: पर्यावरण संरक्षण ही भावी पीढ़ी का सुरक्षा कवच जीरकपुर के वार्ड-27 में जल संकट गहराया, 200 परिवारों के लिए सात दिन बना दुस्वप्न
Logo
Uturn Time
जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक ने बताया कि सेक्टर 25 पार्ट-2 में ट्रकों के लिए आधुनिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए करीब 9 करोड़ रुपये का टेंडर पहले ही जारी हो चुका है। उन्होंने उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया से अनुरोध किया कि स्थल की जल्द निशानदेही करवाई जाए ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। इस पर उपायुक्त ने तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अतिक्रमण की स्थिति सामने आएगी, वहां पुलिस बल की सहायता से तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि ट्रक पार्किंग परियोजना शहर के यातायात प्रबंधन को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे सडक़ों पर खड़े वाहनों की समस्या कम होगी और औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जाए। वहीं विधायक प्रमोद विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट