Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक थानेसर के प्रांगण में आज 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए।इस अवसर पर पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधान श्री विशाल सिंगला जी एवं कैशियर श्री विशेष गर्ग जी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा सभी को पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में नए-नए पौधे लगवाए जिससे कि विद्यालय का वातावरण हरा भरा रहे। विद्यालय के प्रशासक श्री विकास बंसल जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाए रखने के सरल उपाय बताएं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचिका बंसल जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। विद्यालय के सभी अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित रहे। अंत में शपथ के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।