लुधियाना/यूटर्न/22 अप्रैल। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात नानकसर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वान ने टक्कर मार दी। जिस कारण युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना सिटी की बस स्टैंड चौकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। एसएसएफ के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात रेंज ऑफिस लुधियाना से नानकसर ब्रिज के पास झुग्गियों के नजदीक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति खून से लथपथ गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जांच में उसकी मौत की पुष्टि हुई, मृतक के सिर पर गहरी चोट थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया।
---