Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी बसें बनीं हादसों की वजह, सड़क पार करना हुआ मुश्किल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 06 Jan : बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के नीचे रात के समय खड़ी की जा रही बसों के कारण लोगों को सड़क पार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर रोष जताते हुए कहा कि फ्लाईओवर के नीचे बसें इस तरह खड़ी कर दी जाती हैं कि अंबाला की ओर से आने वाले वाहन डेराबस्सी की तरफ मुड़ते समय दिखाई नहीं देते। इससे राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पार करने के लिए उन्हें फ्लाईओवर के पिलरों के काफी पास तक जाना पड़ता है और आगे बढ़कर वाहनों को देखना पड़ता है। इस दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब दृश्यता कम होने के कारण वाहन अचानक सामने आ जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय फ्लाईओवर के नीचे बसें खड़ी करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। लोगों का कहना है कि बसों के लिए वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। इसी तरह बरवाला चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे बने कट पर भी ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां लोग अपने वाहन गलत ढंग से खड़े कर देते हैं, जिससे मोड़ पर मुड़ते समय वाहन चालकों को परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की ओर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस का ध्यान दिलाया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कोट्स “समय-समय पर फ्लाईओवर के नीचे और गलत जगह खड़े वाहनों के चालान किए जाते हैं। फ्लाईओवर के नीचे खड़ी बसों को भी जल्द हटवाया जाएगा और नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।” — सुरिंदर सिंह, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज, डेराबस्सी बॉक्स स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।