Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब लुधियाना मिड टाउन द्वारा नोबल फाउंडेशन संस्था की बसंत एवेन्यू शाखा में विविध सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब सदस्यों द्वारा गमलों में पौधारोपण कर 'धरती माँ' के संरक्षण का संदेश देने से हुआ। पौधारोपण का प्रायोजन क्लब सदस्य प्रियंका मेहतानी द्वारा किया गया। क्लब के मेंबर्स वनीरा गर्ग, बेबो बोबल, सुलेखा सचदेवा, राधिका गर्ग ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। क्लब सदस्य प्रियंका मेहतानी द्वारा आज अपने जन्मदिन एवं विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्था को पौधों का तोहफा दिया। इसके साथ-साथ प्रियंका मेहतानी और राकेश गर्ग जी द्वारा नोबल फाउंडेशन संस्था में पढ़ रहे आर्थिक वर्ग के कमजोर 11 विद्यार्थियों को पूरे वर्ष की शिक्षा का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में प्रियंका मेहतानी जी के पारिवारिक सदस्य मानिक मेहतानी और मेघा वर्मा मौजूद रहे। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु "धरती मां का बचाव" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चौथी कक्षा की विद्यार्थी परी, दूसरे स्थान पर पांचवी कक्षा के राज और तीसरी कक्षा के प्रियांशु तथा तीसरे स्थान पर पांचवी कक्षा की अंशिका और सोनम ने अपनी कला प्रदर्शन से मन प्रफुल्लित कर दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को मेघा वर्मा की ओर से उपहार वितरित किए गए। पर्यावरण दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे विद्यार्थियों रूही, लक्ष्मीकांत, आयुष, गार्गी, परी, वैष्णवी और इच्छा द्वारा कविताएं और भाषण दिए गए।क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल धरती का ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य का भी संरक्षण करना है। नोबल फाउंडेशन के संचालक श्री राजेंद्र शर्मा जी ने इनर व्हील क्लब की सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शिक्षा और पर्यावरण दोनों के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करते हैं। कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारी सदस्याएँ, नोबल फाउंडेशन संस्था के कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा, संस्था की शिक्षिकाएं इंचार्ज अनु राणा, अरुण मिश्रा, कर्मजीत कौर, निहा, सिमरनजीत कौर, वंदना शर्मा, साधना और जसबीर कौर एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।