Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मंगलवार को एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ गांव तिवाणा में घग्गर नदी के बांध की मजबूती को लेकर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संभावित कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने घग्गर नदी को चौड़ा करने के साथ-साथ मौजूदा रिवेटमेंट की मरम्मत और मजबूती का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिला प्रशासन ने सकारात्मक विचार किया। प्रस्ताव के अनुसार गांव तिवाणा में नदी की बुर्जी आरडी 33500 के डाउनस्ट्रीम से गांव की सीमा तक नदी की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही नदी की खुदाई से निकलने वाली मिट्टी का उपयोग रिवेटमेंट के पीछे एक मजबूत बांध बनाने में किया जाएगा। प्रस्तावित बांध करीब 40 फुट चौड़ा होगा और इसकी लंबाई रिवेटमेंट के अनुरूप रखी जाएगी, जिससे बांध को अतिरिक्त मजबूती मिल सके। आवश्यकतानुसार रिवेटमेंट की मरम्मत भी की जाएगी। ग्रामीणों ने इस योजना को लेकर सहमति जताई और आश्वासन दिया कि नदी क्षेत्र में आने वाली निजी जमीन से मिट्टी उठाने के लिए भूमि मालिकों से अनुमति दिलाने में सहयोग करेंगे। पंचायतों ने भी इस कार्य के लिए पूर्ण समर्थन दिया। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य जल्द शुरू किए जाएं और तकनीकी मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि आने वाले मानसून को देखते हुए संभावित बाढ़ के खतरे से समय रहते निपटा जा सके।