Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ज़ीरकपुर में अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्डों के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर काउंसिल को तुरंत इन्हें हटाने के आदेश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल फ्लेक्स ही नहीं, बल्कि पूरी संरचनाओं (स्ट्रक्चर) को भी हटाया जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने शहर में बड़े पैमाने पर लगे अवैध होर्डिंग्स पर चिंता जताई। याचिका में बताया गया कि ज़ीरकपुर-अंबाला और ज़ीरकपुर-पटियाला मार्ग सहित कई स्थानों पर दुकानों, रिहायशी मकानों, इमारतों की छतों और सार्वजनिक जगहों पर नियमों के विरुद्ध बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाए गए हैं। हाईकोर्ट ने नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में तुरंत अभियान चलाकर सभी अवैध होर्डिंग्स, यूनिपोल और बैनर हटाए जाएं। साथ ही, की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तस्वीरों सहित अगली सुनवाई से पहले अदालत में पेश करने को कहा गया है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि रिहायशी क्षेत्रों, विरासत स्थलों, ट्रांसपोर्ट हब और फ्लाईओवर जैसे संवेदनशील स्थानों पर विज्ञापन लगाने पर आमतौर पर पाबंदी होती है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट के इस सख्त रुख के बाद अब नगर काउंसिल पर शहर को अवैध होर्डिंग्स से मुक्त कराने का दबाव बढ़ गया है, जिससे ट्रैफिक सुरक्षा और शहर की सुंदरता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।