Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगातार जारी किए जा रहे नोटिसों के कारण शहर के निवासियों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में सेक्टर-29 और सेक्टर-30 के मकानों को तोड़ने तथा अन्य सख्त कार्रवाई की खबरों से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई थीं। इन गंभीर समस्याओं को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल (पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़) से मिला और शहरवासियों को राहत प्रदान करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महापौर हरप्रीत कौर बबला, भाजपा उपाध्यक्ष दविंदर बबला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, सेक्टर-29 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश अरोड़ा, तथा वेलफेयर एसोसिएशन के श्री होशियार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि हाउसिंग बोर्ड के नोटिसों और संभावित कार्रवाई के कारण आम नागरिक मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने निवेदन किया कि इस विषय में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए चंडीगढ़ के निवासियों को राहत प्रदान की जाए। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पूरे विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से इच्छुक है कि चंडीगढ़ के लोगों को राहत मिले और जो भी उचित एवं व्यवहारिक समाधान होगा, उसे लागू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालकर शहरवासियों को राहत दी जाएगी।